बहराइच: बोर्ड में प्लग लगाते समय युवक की मौत, श्रावस्ती सहकारी चिनिमिल में निदेशक के पद पर तैनात था मृतक
बहराइच। जिले में श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में निदेशक के पद पर तैनात युवक की करंट लगने से रात में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मोतीपुर …
बहराइच। जिले में श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में निदेशक के पद पर तैनात युवक की करंट लगने से रात में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत बेलहन गांव निवासी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह (38) नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में निदेशक के पद पर तैनात थे। सोमवार को रात नौ बजे के आसपास बिजली आई। जिसपर वह बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। प्लग लगाते समय नरेंद्र सिंह करंट की चपेट में आ गए।
पढ़ें: लखनऊ में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में लड़कियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
करंट लगते ही नरेंद्र बेहोश हो गए। परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इसपर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उधर, चीनी मिल के निदेशक की मौत से सदस्यों में शोक है।
बहराइच: अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
शहर के चौक बिसात खाना में रात को बिसात खाना की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने अन्य की मदद से आग पर काबू पाया। शहर के कोतवाली नगर अंतर्गत चौक बाजार स्थित है। चौक के बिसात खाना बाजार में शानू खान की बिसात खाना की दुकान संचालित है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
