संभल : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, ग्राम पंचायत के चुनाव में पुलिस पर किया था हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आदमपुर रोड बस अड्डे के सामने से 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। एएसपी आलोक जायसवाल ने पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस टीम पर हमले की घटना को अंजाम देने का पर्दाफाश किया है। …

संभल, अमृत विचार। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आदमपुर रोड बस अड्डे के सामने से 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। एएसपी आलोक जायसवाल ने पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस टीम पर हमले की घटना को अंजाम देने का पर्दाफाश किया है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी चक्रेश मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जयसवाल के निर्देश पर पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। वहीं मंगलवार को जिले में सदर कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया और एसएसआई अजीत सिंह ने संभल आदमपुर मार्ग बस अड्डे के सामने चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुखबिर की सूचना पर प्रधानी चुनाव के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश दिनेश निवासी कैलादेवी ग्राम नूरपुर ततारपुर को दबोच लिया।

एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि दिनेश के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कोतवाली संभल में मुकदमा दर्ज था। इसका आपराधिक इतिहास दर्ज है। गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि दिनेश की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

संबंधित समाचार