रुद्रपुर: बुजुर्ग महिला ने बहु और बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। साहब, मेरे बेटे और बहु मुझे पीटते हैं। उनको समझा दो साहब। बेटे और बहु के खिलाफ शिकायत लेकर एक बुजुर्ग महिला कोतवाली पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वह फफक-फफक कर रोने लगी। उसको रोता देख पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे तो उसने अपने बेटे और बहु की शिकायत की। कोतवाली …
रुद्रपुर, अमृत विचार। साहब, मेरे बेटे और बहु मुझे पीटते हैं। उनको समझा दो साहब। बेटे और बहु के खिलाफ शिकायत लेकर एक बुजुर्ग महिला कोतवाली पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वह फफक-फफक कर रोने लगी। उसको रोता देख पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे तो उसने अपने बेटे और बहु की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद महिला वापस हो गई।
गांधी कालोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके बहु और बेटे उसको पैसे को लेकर तंग करते हैं। हर रोज उससे बिजली के बिल का रुपया मांगते हैं। वह घर में कोई भी विद्युत उपकरण प्रयोग नहीं करती है। बावजूद उसे परेशान करते हैं। जब वह रुपये नहीं दे पाती है तो उसे पीटते हैं।
कई दिनों से इसी तरह उसे परेशान किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके परिवार वालों से संपर्क कर जानकारी ली जाएगी। परिवार का मामला है, काउंसलिंग कर उन्हें समझाने की कोशिश की जाएगी। इस मामले की जांच की जा रही है।
