पांच जनवरी को एक ट्रिप के लिए चलेगी गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल
लखनऊ। मुंबई यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नं.05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का संचालन 5 जनवरी को एकल यात्रा के लिए किया जायेगा। इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना है। वहीं, ट्रेन नं.05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस …
लखनऊ। मुंबई यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नं.05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का संचालन 5 जनवरी को एकल यात्रा के लिए किया जायेगा। इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना है।
वहीं, ट्रेन नं.05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 5 जनवरी को गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए लखनऊ (उत्तर रेलवे) अपरान्ह 01.35 बजे, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा जं, अछनेरा, भरतपुर, दूसरे दिन कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली से छूटकर बांद्रा टर्मिनस शाम 04.25 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में जनरल के 11, स्लीपर के 09 और एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस में लगेगा पेंट्रीकार…
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में पेन्ट्रीकार लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत ट्रेन नं. 12107/12108 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जं.-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 5 जनवरी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से और 6 जनवरी से लखनऊ जं. से पेन्ट्रीकार का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा।
पेन्ट्रीकार लगने के उपरान्त संशोधित संरचना के अनुसार सेकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के चार, स्लीपर के 12, जनरल के दो, पेन्ट्रीकार का एक, जनरेटर सह लगेजयान का एक और एसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
