बरेली: ऐप के जरिये छात्रों को मिलेगा 22 भाषाओं का ज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अनेक बदलाव कर सीबीएसई में कई नई शिक्षण सामग्रियां जोड़ी गई हैं। इसी क्रम में छात्रों को भारतीय भाषाओं से पहचान कराने के उद्देश्य से भाषा संगम ऐप लांच किया गया है। इसके जरिये छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा लगभग सभी स्वदेशी भाषाओं का …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अनेक बदलाव कर सीबीएसई में कई नई शिक्षण सामग्रियां जोड़ी गई हैं। इसी क्रम में छात्रों को भारतीय भाषाओं से पहचान कराने के उद्देश्य से भाषा संगम ऐप लांच किया गया है। इसके जरिये छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा लगभग सभी स्वदेशी भाषाओं का ज्ञान कराया जाएगा। सीबीएसई द्वारा लांच इस ऐप का सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में आधा घंटा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सीबीएसई ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत ऐप को लांच किया है। भाषा संगम ऐप के माध्यम से छात्रों को 22 भारतीय भाषाओं में रोजाना प्रयोग में आने वाले वाक्यों का अध्ययन कराया जाएगा। ऐप की विषय वस्तु को समझने के लिए ज्यादा परेशान न होना पड़े, इसके लिए रोमन भाषा, भारतीय भाषा और देवनागरी लिपि में भी इसमें सामग्री उपलब्ध होगी जिसका हिन्दी व अंग्रेजी में आसानी से अनुवाद किया जा सकेगा।

इस ऐप की विषय सामग्री एनसीईआरटी ने विकसित की है। सीबीएसई के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि इस ऐप को लांच करने के पीछे शासन की मंशा यही है कि मातृभाषा के साथ छात्रों में अन्य भाषाओं की समझ भी विकसित हो।

संबंधित समाचार