बरेली: नौ केंद्रों पर होंगी एमबीबीएस व बीएएमएस की परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट नर्सिंग व पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के केंद्र मंगलवार को जारी कर दिए। 27 महाविद्यालयों की परीक्षाएं नौ केंद्रों पर होंगी। परीक्षा में अनुमानित 1563 छात्र शामिल होंगे। बरेली जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें सबसे अधिक आठ परीक्षा केंद्र …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट नर्सिंग व पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के केंद्र मंगलवार को जारी कर दिए। 27 महाविद्यालयों की परीक्षाएं नौ केंद्रों पर होंगी। परीक्षा में अनुमानित 1563 छात्र शामिल होंगे। बरेली जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें सबसे अधिक आठ परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज में बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएएमएस व बीएससी नर्सिंग की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है।
परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बरेली कॉलेज, जमुना प्रसाद मैमोरियल कॉलेज, भैरपुर खजुरिया, अनुबिस डिग्री कॉलेज मीरगंज, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, वर्धमान कॉलेज बिजनौर, रामाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय गजरौला और जेएसएच कॉलेज अमरोहा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बीएएमएस की परीक्षाएं 11 जनवरी से 9 फरवरी तक होंगी। बीएससी नर्सिंग की 11 जनवरी से 21 जनवरी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की 24 जनवरी तक परीक्षाएं होंगी।
