‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को एक्सीडेंट के कई घंटों बाद आया होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ‘बचपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आए सहदेव दिरदो (sahdev dirdo) मंगलवार को  सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, सहदेव के सिर में गंभीर चोटें भी आईं थी और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। वहीं, सुकमा जिला अस्पताल (Sukma District Hospital) में प्राथमिक उपचार के बाद …

मुंबई। ‘बचपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आए सहदेव दिरदो (sahdev dirdo) मंगलवार को  सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, सहदेव के सिर में गंभीर चोटें भी आईं थी और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। वहीं, सुकमा जिला अस्पताल (Sukma District Hospital) में प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (Dimrapal Medical College) रेफर किया गया था। सहदेव अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

सहदेव की हालत में अब काफी सुधार है और वो खतरे से बाहर हैं। बता दें कि घटना के वक्त से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे। रात 10 के बाद सहदेव को होश आया और अब वो खतरे से बाहर हैं।

बिग बॉस 15: मेकर्स देंगे घरवालों को झटका, अब होगा शो में मिड-वीक एविक्शन, जानें कौन होगा घर से बेघर…

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 में फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार हर हफ्ते करते हैं। इस बार के वीकेंड का वार की बात करें तो बिग बॉस से कोई भी कंटेस्टेंट्स घर से बेघर नहीं हुआ। बता दें, मेकर्स किसी टास्क के जरिए मिड-वीक एविक्शन प्लान कर रहे हैं। इसी बीच फैंस ने भी कयास लगाना शुरू कर दिया है कि कौन घर से बेघर होगा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बिग बॉस 15: मेकर्स देंगे घरवालों को झटका, अब होगा शो में मिड-वीक एविक्शन, जानें कौन होगा घर से बेघर…

 

संबंधित समाचार