बिग बॉस 15: मेकर्स देंगे घरवालों को झटका, अब होगा शो में मिड-वीक एविक्शन, जानें कौन होगा घर से बेघर…
मुंबई। टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 में फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार हर हफ्ते करते हैं। इस बार के वीकेंड का वार की बात करें तो बिग बॉस से कोई भी कंटेस्टेंट्स घर से बेघर नहीं हुआ। बता दें, मेकर्स किसी टास्क के जरिए मिड-वीक एविक्शन प्लान कर रहे हैं। …
मुंबई। टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 में फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार हर हफ्ते करते हैं। इस बार के वीकेंड का वार की बात करें तो बिग बॉस से कोई भी कंटेस्टेंट्स घर से बेघर नहीं हुआ। बता दें, मेकर्स किसी टास्क के जरिए मिड-वीक एविक्शन प्लान कर रहे हैं। इसी बीच फैंस ने भी कयास लगाना शुरू कर दिया है कि कौन घर से बेघर होगा। फैंस को लगता है कि रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले या देवोलीना भट्टाचार्जी में से कोई एक घर से बाहर हो सकता है।
करण कुंद्रा या तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के पसंदीदा और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स हैं। उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी भी टॉप 5 दावेदार हैं। निशांत भट के घर से बाहर होने की उम्मीद हैं लेकिन बिग बॉस 15 में उनका गेम काफी अच्छा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस हफ्ते अभिजीत बिचुकले को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
अब देखने वाली बात होगी कि फैंस जो कयास लगा रहे हैं वो कितना सच साबित होता है। बिग बॉस से रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले या देवोलीना भट्टाचार्जी में से कोई एक घर से बाहर होता भी है या नहीं…
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को ईमानदारी से काम करने की दी सलाह, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। सुनील शेट्टी ने अहान शेट्ठी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर उन्हें बधाई दी है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को ईमानदारी से काम करने की दी सलाह, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
