रजनीकांत ने की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ की तारीफ, देखें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने फिल्म ’83’ की तारीफ की है। कबीर खान के निर्देशन में बनीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ’83’ हाल ही में रिलीज हुई है। रजनीकांत ने ’83’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह और फिल्म की जमकर तारीफ की है। #83TheMovie wow …

मुंबई। साउथ फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने फिल्म ’83’ की तारीफ की है। कबीर खान के निर्देशन में बनीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ’83’ हाल ही में रिलीज हुई है। रजनीकांत ने ’83’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह और फिल्म की जमकर तारीफ की है।

रजनीकांत ने लिखा  कि 83, वाह क्या शानदार मूवी है। फिल्ममेकर कबीर खान, कपिल देव, रणवीर सिंह और कलाकारों समेत क्रू मेंबर्स को बहुत-बहुत बधाई।

 

गौरतलब है कि फिल्म ’83’ 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। कपिल देव ने देश को पहली बार वर्ल्ड कप का तोहफा दिया था। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल के किरदार में हैं। फिल्म में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाई है।

2021 में OTT प्लेटफार्म ने जमाई धाक, सीरीज के साथ-साथ दिखाई कई हिट फिल्में…

लीवुड इंडस्ट्री के लिए 2020 की तरह ही 2021 भी बुरे सपने की तरह रहा। कोरोना महामारी के कारण फिल्मों की शूटिंग और सिनेमाघर पूरी तरह से बंद रहे। 12 महीनों में कुछ ही फिल्में सिनेमाघर का मुंह देख पायीं। ओटीटी प्लेटफॉर्म को हालांकि अपनी धाक जमाने का 2021 में सुनहरा मौका मिला जिसे उन्होंने हाथों-हाथ लिया। छोटे बजट की फिल्मों के साथ-साथ कई बड़े बजट और बड़े सितारों की फिल्में डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुईं। लॉकडाउन के दौरान देशभर के सिनेमाघरों के बंद होने पर फिल्मकारों ने 2020 से ही डिजिटल प्लेटफार्म पर फिल्में रिलीज करना शुरू किया। यह चलन इस साल भी जारी रहा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- 2021 में OTT प्लेटफार्म ने जमाई धाक, सीरीज के साथ-साथ दिखाई कई हिट फिल्में…

संबंधित समाचार