अपनी फ्रेंड के एक्स को दिल दे बैठीं बी-टाउन की ये हसिनाएं
प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। ये बात हमारी बॉलीवुड की हसिनाएं काफी हद तक सही साबित करती नजर आई हैं। पर्दे पर दिखने वाली लव स्टोरी और पर्दे के पीछे का सच काफी अलग होता है। कई बॉलीवुड की ऐसी हसिनाएं हैं जिन्होंने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड को …
प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। ये बात हमारी बॉलीवुड की हसिनाएं काफी हद तक सही साबित करती नजर आई हैं। पर्दे पर दिखने वाली लव स्टोरी और पर्दे के पीछे का सच काफी अलग होता है। कई बॉलीवुड की ऐसी हसिनाएं हैं जिन्होंने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड को दिल दे दिया। अब ये जाने-अंजाने हुआ या सोची समझी बात थी ये तो सिर्फ हमारी एक्ट्रेसेस ही जानती हैं। देखे उन सभी एक्ट्रेसेस की लिस्ट…
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से खबरों का हिस्सा बनी रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। दरअसल फिल्म केदारनाथ के वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि सारा और सुशांत रिलेशनशिप में थे। वहीं उनके ब्रेकअप के बाद सुशांत का नाम रिया से जुड़ा। दूसरी तरफ रिया और सारा एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं और दोनों जिम में भी साथ एक्सरसाइज करती हैं। अब सारा से रिया ने उनका बॉयफ्रेंड चुराया था या नहीं ये तो रिया ही जानें…

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब मलाइका अरबाज की पत्नी थीं और अर्जुन मलाइका की ननद अर्पिता को डेट कर रहे थे। अब मलाइका को अपनी ननद के एक्स से ही प्यार हो गया।

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे (Ananya Panday) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनक को-स्टार ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) से जुड़ चुका है। फिल्म खाली पीली के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। वहीं अनन्या और जान्हवी की भी अच्छी बॉन्डिंग हैं। ऐसी भी खबरें सामने आईं थीं कि जान्हवी और ईशान फिल्म धड़क के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे।

पढ़ें- Bollywood 2021: 2021 में सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए ये स्टार्स…
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले काफी समय से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक वक्त ऐसा था रणबीर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ रिलेशनशिप में थे और सभी जानते हैं कि आलिया और कैटरीना अच्छी दोस्त हैं। हालांकि कैटरीना और आलिया की दोस्ती आज भी बरकरार है।

