अयोध्या में कृषि अनुसंधान परियोजनाओं की हुई समीक्षा
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कृषि अनुसंधान की ओर से वित्त पोषित परियोजना की भौतिक और वित्तीय समीक्षा संपन्न हुई। वैज्ञानिक डॉ राजवीर सिंह राठौर, उप महानिदेशक, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ, डॉ अश्वनी कुमार शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय गन्ना शोध संस्थान, लखनऊ की तरफ से …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कृषि अनुसंधान की ओर से वित्त पोषित परियोजना की भौतिक और वित्तीय समीक्षा संपन्न हुई। वैज्ञानिक डॉ राजवीर सिंह राठौर, उप महानिदेशक, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ, डॉ अश्वनी कुमार शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय गन्ना शोध संस्थान, लखनऊ की तरफ से विश्वविद्यालय में परियोजना प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर परियोजना के भौतिक व वित्तीय लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव दिए।
डॉ शंभू प्रसाद, मुख्य अन्वेषक जेनटीक इनहांसमेंट ऑफ टर्मिनल व्हीट टोलरेंस इन ब्रैड व्हीट विथ कन्वेंशन एंड मॉलिक्यूलर ब्रीडिंग परियोजना के मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्षेत्र व प्रयोगशाला में किए गए कार्यों से अवगत कराया।
द्वितीय परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. लक्ष्मी प्रसाद ने ऊसर भूमि में फसल अवशेषों के प्रयोग द्वारा मत्स्य पालन नोडल परियोजना के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में अवगत कराया।
पढ़ें: दद्दू प्रसाद वर्मा बुंदेलखंड में बिगाड़ सकते हैं बसपा का गणित
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉ राठौर व डॉ शर्मा की ओर से विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी, ऑर्गेनिक खेती प्रयोग प्रक्षेत्र, एनएसपी-6 प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर तकनीकी विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
अयोध्या: प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने व्यापार अधिकार मंच को किया आश्वस्त
व्यापार अधिकार मंच का एक प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा। इस दौरान वर्तमान व प्रस्तावित योजनाओं संबंधित सवाल भी पूछे और विकास के दौरान शहर खत्म हो जाने की आशंका को लेकर उपाध्यक्ष विशाल सिंह से आपत्ति दर्ज कराई। जिसपर उन्होंने आश्वस्त किया कि आप की आपत्ति के अनुसार उसमें संशोधन की संभावना पर भी विचार अवश्य किया जायगा। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
