मुरादाबाद : जहरखुरानों ने युवक से दो हजार रुपये व मोबाइल छीना
मुरादाबाद, अमृत विचार। जहरखुरान गिरोह के सदस्य रिक्शा चालक बनकर शहर में घूम रहे हैं। ऐसे ही एक रिक्शा चालक ने युवक से नकदी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह बहोशी में युवक को इंपीरियल तिराहा के पास फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने बेहोश युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। 10 घंटे में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जहरखुरान गिरोह के सदस्य रिक्शा चालक बनकर शहर में घूम रहे हैं। ऐसे ही एक रिक्शा चालक ने युवक से नकदी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह बहोशी में युवक को इंपीरियल तिराहा के पास फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने बेहोश युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। 10 घंटे में जहरखुरानी की यह दूसरी वारदात है। कोतवाली क्षेत्र में इंपीरियल तिराहा के पास देर रात एक युवक बेहोश पड़ा था।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। बुधवार सुबह होश आने पर युवक ने अपना नाम रोहित यादव निवासी प्रतापगढ़ बताया। युवक के अनुसार वह रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में काम करता है और फुटपाथ पर सोता है। उसने बताया कि रात को वह एक रिक्शे में बैठा था। उसके पास दो हजार रुपये और एक मोबाइल था। पता नहीं रिक्शा चालक ने क्या खिलाया-पिलाया कि वह सुध-बुध खो बैठा।
आंख खुलीं तो खुद को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पाया। रोहित यादव ने बताया कि उसका पास मौजूद नकदी, आधार कार्ड व मोबाइल गायब है। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम सिविल लाइन के पीएसी तिराहा पर भोजपुर निवासी धीरेंद्र को नशीले चने खिलाकर दो युवक उसका ई-रिक्शा लूटकर ले गए थे। घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी थी कि जहर खुरानों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। लगातार बढ़ रहीं घटनाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है।
