बरेली: खानकाहे नियाजिया में आबिद मियां के उर्स का समापन
बरेली, अमृत विचार। खानकाहे नियाजिया में कुतुबे आलम हजरत शाह नियाज साहब किबला के तीसरे जानशीन हजरत इमामुस्सालेकीन उर्फ अजीज मियां के साहबजादे व खलीफा हजरत आबिद मियां नियाजी का 19 वां उर्स का आयोजन हुआ। उर्स का आगाज फजर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी से हुआ जिसमें मदरसे के तुलबा और मुरीदीन ने …
बरेली, अमृत विचार। खानकाहे नियाजिया में कुतुबे आलम हजरत शाह नियाज साहब किबला के तीसरे जानशीन हजरत इमामुस्सालेकीन उर्फ अजीज मियां के साहबजादे व खलीफा हजरत आबिद मियां नियाजी का 19 वां उर्स का आयोजन हुआ। उर्स का आगाज फजर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी से हुआ जिसमें मदरसे के तुलबा और मुरीदीन ने शिरकत की।
बाद में मिलादुन्नबी का आगाज हुआ। असर की नमाज के बाद खानकाहे नियाजिया में महफिल-ए-समा का आयोजन सज्जादानशीन हजरत शाह मेहंदी मियां की सरपरस्ती में हुआ और कुल की रस्म अदा की गई। मगरिब की नमाज के बाद मजार शरीफ पर चादर पेश की गई। इस दौरान बताया गया कि आबिद मियां अपने वक्त के आलिम-ए-दीन होने के साथ-साथ सूफी शायर थे। उनके कलाम उर्दू, अरबी, फारसी समेत कई जुबानों में हैं। उनके मुरीदीन लाखों की तादाद में देश-विदेश में फैले हैं।
कार्यक्रम के दौरान खास तौर से शब्बू मियां नियाजी, डा. कमाल मियां नियाजी, जाहिद मियां नियाजी, अब्बास मियां नियाजी, कासिम मियां नियाजी, राजी मियां नियाजी, जामी मियां नियाजी, हमजा मियां नियाजी, कायम मियां नियाजी, जैन मियां नियाजी आदि बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
