कैंसर से इस फेमस फिल्म निर्माता का लंदन में हुआ निधन
मुंबई। सलमान खान की फिल्म ‘सूर्यवंशी 1992 और ‘वीर के निर्माता विजय गलानी का बुधवार की रात लंदन में निधन हो गया। विजय ब्लड कैंसर के चलते पिछले कुछ महीनों से लंदन में अपना इलाज करवा रहे थे। बता दें, निर्माता को कुछ ही महीने पहले कैंसर होने के बारे में पता चला था। ब्लड …
मुंबई। सलमान खान की फिल्म ‘सूर्यवंशी 1992 और ‘वीर के निर्माता विजय गलानी का बुधवार की रात लंदन में निधन हो गया। विजय ब्लड कैंसर के चलते पिछले कुछ महीनों से लंदन में अपना इलाज करवा रहे थे। बता दें, निर्माता को कुछ ही महीने पहले कैंसर होने के बारे में पता चला था।
ब्लड कैंसर से पीड़ित विजय गलानी (Vijay Gilani Blood Cancer) तीन महीने पहले अपने परिवार के साथ बोन मैरो ट्रांस्प्लांट (Bone Marrow Transplant) के लिए लंदन गये थे। अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने बताया कि विजय गलानी (Vijay Gilani) के बेटे प्रतीक गलानी 3-4 दिन पहले ही लंदन से वापस आ गये थे, मगर अपने पिता की मौत की खबर मिलते ही प्रतीक फिर से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।
अनिल शर्मा ने विजय गलानी (Vijay Gilani Last Rites) की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ढाई महीने पहले लंदन में रह रहे विजय गलानी से उनकी फोन पर बात हुई थी। अनिल शर्मा कहते हैं कि विजय की मौत की खबर बेहद दुखद है. वे बड़े अच्छे इंसान थे और मेरे और उनके संबंध हमेशा से ही अच्छे रहे हैं।
Bollywood 2021: 2021 में सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए ये स्टार्स…
Bollywood 2021: साल 2021 कई सेलेब्स के लिए काफी खास और जिंदगीभर याद रह जाने वाला साल साबित रहा। कई सितारों ने इस साल अपने मनपसंद साथी को अपना जीवनसाथी बना लिया। जी हां, बॉलीवुड की गलियों में इस साल शादी की शहनाइयां काफी जोरों शोरों से बजती हुई सुनाई दी हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Bollywood 2021: 2021 में सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए ये स्टार्स…
