पहली बार नेपोटिज्म पर बोले शाहिद कपूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने पहली बार नेपोटिज्म की डिबेट पर अपना पक्ष रखा है। शाहिद ने कहा है कि उनके माता-पिता भी जाने-माने कलाकार रहे हैं लेकिन उन्हें कभी इसका फायदा नहीं मिला। शाहिद कपूर ने कहा कि हमें कभी ऐसे मौके मिले ही नहीं। लोग सोचते हैं कि आसानी से मौके मिल …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने पहली बार नेपोटिज्म की डिबेट पर अपना पक्ष रखा है। शाहिद ने कहा है कि उनके माता-पिता भी जाने-माने कलाकार रहे हैं लेकिन उन्हें कभी इसका फायदा नहीं मिला।

शाहिद कपूर ने कहा कि हमें कभी ऐसे मौके मिले ही नहीं। लोग सोचते हैं कि आसानी से मौके मिल जाते हैं लेकिन इसे महसूस नहीं कर पाते। मेरा मतलब है कि मुझे ही ऐसा लॉन्च बॉलीवुड में नहीं मिला था।

शाहिद कपूर ने आगे कहा कि मेरी मां नीलिमा अजीम और पिता पंकज कपूर काफी टैलेंटेड लोग रहे हैं। बहुत कम उम्र में दोनों ने अपनी अच्छी पहचान बनाई थी। काम से दर्शकों के बीच जगह बनाई थी। मुझे नहीं लगता है कि मैंने इतनी कम उम्र में कुछ अच्छा अचीव किया था। मैं अब जाकर सक्सेसफुल हो रहा हूं।

बिग बॉस 15: निशांत भट्ट की मां ने बेटे के गेम के बारे में कही ये बात, देखें…

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में ट्राफी जीतने के लिए होड़ शुरू हो गई है। इसी बीच कंटेस्टेंट्स निशांत भट्ट (Nishant Bhat) की मां कविता ने अपने बेटे के गेम के बारे में बात की है। बिग बॉस के गेम को देखते हुए निशांत की मां ने बेटे की तारीफ की और कहा कि वो ऐसे ही अपने बेटे को देखना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह निशांत अभी खेल रहा है मैं उसे बस ऐसे ही देखना चाहती हूं। कुछ हफ्तों की बात ओर है बस उसे खुद को स्ट्रॉन्ग रखना होगा। गेम का कोई भी रिजल्ट निकलें निशांत पहले से विनर है। उसने हमेशा दोस्ती को ऊपर रखा है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बिग बॉस 15: निशांत भट्ट की मां ने बेटे के गेम के बारे में कही ये बात, देखें…

संबंधित समाचार