‘कौन बनेगी शिखरवती’ में नजर आएंगे नसीरुद्दीन साह
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नसीरुद्दीन साह कॉमेडी वेब सीरीज कौन बनेगी शिखरवती में नजर आएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने चर्चित प्रोडक्शन हाउस अप्लॉज एंटरटेनमेंट, एमे एंटरटेनमेंट और आईपी स्टूडियो से हाथ मिलाया है और इस पार्टनरशिप की पहली पेशकश है, कौन बनेगी शिखरवती। इस कॉमेडी वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और रघुबीर यादव के साथ लारा …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नसीरुद्दीन साह कॉमेडी वेब सीरीज कौन बनेगी शिखरवती में नजर आएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने चर्चित प्रोडक्शन हाउस अप्लॉज एंटरटेनमेंट, एमे एंटरटेनमेंट और आईपी स्टूडियो से हाथ मिलाया है और इस पार्टनरशिप की पहली पेशकश है, कौन बनेगी शिखरवती। इस कॉमेडी वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और रघुबीर यादव के साथ लारा दत्ता, सारा अली खान, कृतिका कामरा, अन्या सिंह, साइरस साहूकार, वरुण ठाकुर और अनुराग सिन्हा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
शो का निर्देशन गौरव चावला और अनन्या बनर्जी ने किया है। कौन बनेगी शिखरवती की कहानी एक शाही परिवार के सदस्यों के बिगड़े संबंधों पर आधारित है। शो में नसीरुद्दीन शाह एक राजा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि लारा, सोहा, कृतिका कामरा और अन्या सिंह उनकी बेटियों की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। वेब सीरीज जनवरी 2022 में जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी।
Covid-19: शिल्पा शिरोडकर हुईं कोरोना की शिकार, एक्ट्रेस ने फैंस को दी जानकारी
एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शिल्पा शिरोडकर, ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह चार दिन पहले संक्रमित पाई गईं थी। उन्होंने लिखा कि चार दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला। शिल्पा शिरोडकर, कोविड-19 रोधी टीका सबसे पहले लगवाने वाली भारतीय हस्तियों में शामिल थीं। वह अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं और इस साल जनवरी में उन्होंने चीन का ‘सिनोफार्म’ टीका लगवाया था।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Covid-19: शिल्पा शिरोडकर हुईं कोरोना की शिकार, एक्ट्रेस ने फैंस को दी जानकारी
