अयोध्या: प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़े किसान 10 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के दर्जन भर राजस्व गांवों से गुजर रही अयोध्या बाईपास रिंग रोड के लिए अधिगृहित की गई भूमि का ब्योरा गजट हो गया है। दस दिन बीत जाने के बाद अब तक रिंग रोड के लिए कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। अगले दस दिनों में भी शिकायतें न आई तो निर्माण …

अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के दर्जन भर राजस्व गांवों से गुजर रही अयोध्या बाईपास रिंग रोड के लिए अधिगृहित की गई भूमि का ब्योरा गजट हो गया है। दस दिन बीत जाने के बाद अब तक रिंग रोड के लिए कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। अगले दस दिनों में भी शिकायतें न आई तो निर्माण का रास्ता साफ हो जायेगा। इक्कीस दिन की निर्धारित समय सीमा दस जनवरी को पूरी हो रही है।

तीर्थ क्षेत्र अयोध्या राम नगरी में सोहावल तहसील की मंगलसी, रमपुरवा, कटरौली, गड़हा, बेगमगंज, कोला, भाईपुर आदि के निकट से बनने वाली प्रस्तावित यह रोड भदरसा, भरतकुंड, दर्शन नगर, मखौड़ा, नवाबगंज सोहावल को मिलाती है। प्रस्तावित नक्शे के मुताबिक लगभग 65 किलोमीटर परिधि की इस रोड में जिले से इतने ही राजस्व गांव से जुड़े किसानों की भूमि शामिल की गई है, जिनकी भूमि अधिग्रहण कर आपत्ति के लिये गजट से इक्कीस दिन की मोहलत दी गई है।

भूमि अधिग्रहण के एडीएम प्रभाकांत अवस्थी ने बताया अधिगृहित किसानों की भूमि से सम्बंधित गजट में आपत्ति की समय सीमा दस जनवरी तक निर्धारित है। अब तक कोई आपत्ति नहीं आई है। यदि निर्धारित समय मे किसानों की कोई आपत्ति शिकायतें नही आई तो निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।

अयोध्या: ई-श्रम कार्ड पंजीकरण के लिए एक दिन में हो रहे 40 हजार रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट पड़ी सुस्त

प्रदेश सरकार की ओर से 500 रुपये जीवन निर्वाह भत्ता व अन्य प्रस्तावित योजनाओं का ऐलान होते ही ई-श्रम कार्ड के पंजीकरण कराने में जबरदस्त उछाल आया है। महज 12 दिन में ही जिले में तकरीबन पांच लाख असंगठित श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सीएचसी स्तर पर तो कर्मचारी कार्ड बनाने में जुटे ही हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-अयोध्या: ई-श्रम कार्ड पंजीकरण के लिए एक दिन में हो रहे 40 हजार रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट पड़ी सुस्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज