प्रियंका गांधी की अगुवाई में बनेगी कांग्रेस की सरकार: कमल किशोर
बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार को पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में पूर्व सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बलहा विधानसभा के मिहिंपुरवा कस्बे में स्थित एक पैलेस में गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण …
बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार को पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में पूर्व सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बलहा विधानसभा के मिहिंपुरवा कस्बे में स्थित एक पैलेस में गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा ने की।
मुख्य अतिथि बहराइच लोकसभा के पूर्व सांसद कमांडों कमल किशोर रहे। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में ब्लाक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी व बूथ कमेटी सहित विधानसभा के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। पूर्व सांसद ने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका किशोर, पूजा बाल्मीकि, पूर्व विधायक राम सागर राव, मुकुंद जी शुक्ल, शिव बालक, विजय पोरवाल, एहसान वारिस, देवतादीन कोरी, श्रीराम, अमर नाथ शुक्ल सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।
अगर भाजपा जीती तो मर जाएगा लोकतंत्र: प्रमोद तिवारी
केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और आउटरीच एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को यहां कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में भाजपा सीट जीती है तो लोकतंत्र मर जाएगा। देश में बेचू प्रधानमंत्री है। जिसने हवाई अड्डे पर के रेलवे स्टेशन बेचा जहाज बेचे और यहां तक कि देश की आन बान शान लाल किले को भी गिरवी रख दिया। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के तनुज पुनिया के चुनाव अभियान की शुरुआत करने आए प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है।
यह भी पढ़ें:-अगर भाजपा जीती तो मर जाएगा लोकतंत्र: प्रमोद तिवारी
