हल्द्वानी: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने बिहार से आया अनोखा फैन, बोला- मेरे लिए मोदी राम मैं उनका हनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में आयोजित सभा में हनुमान के रूप धरे बिहार के बेगुसराय, पनहॉस से पहुंचे उनके समर्थक श्रवण साह आकर्षण का केंद्र रहे। मोदी-मोदी के नारे लगाते श्रवण ने बताया कि वह अब तक मोदी जी के 96वें कार्यक्रम में प्रतिभाग कर चुके हैं और दर्शक दीर्घा में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में आयोजित सभा में हनुमान के रूप धरे बिहार के बेगुसराय, पनहॉस से पहुंचे उनके समर्थक श्रवण साह आकर्षण का केंद्र रहे। मोदी-मोदी के नारे लगाते श्रवण ने बताया कि वह अब तक मोदी जी के 96वें कार्यक्रम में प्रतिभाग कर चुके हैं और दर्शक दीर्घा में सबसे आगे खड़ा होकर उनके नाम के नारे लगाना उन्हें पसंद है।

जनसभा में हनुमान के वेश में बिहार के श्रवण साह।

उनका कहना कि मोदी उनके लिए भगवान राम समान हैं और वे उनके हनुमान। इस पूरी रैली में श्रवण आकर्षण का केंद्र रहे और जब वे नारे लगा रहे थे तो पीएम मोदी का ध्यान भी कई बार उनकी तरफ गया हालांकि श्रवण को इस बात का मलाल जरूर है कि वह प्रत्यक्ष रूप से मोदी से कभी नहीं मिल पाए।

संबंधित समाचार