हल्द्वानी: बोले प्रधानमंत्री मोदी- नए साल में हल्द्वानी के लोगों के लिए लाया हूं सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के लोगों का दिल जीत लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की सौगात लेकर आया हूं। कहा, हम दो हजार करोड़ रुपए की योजना लेकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के लोगों का दिल जीत लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की सौगात लेकर आया हूं। कहा, हम दो हजार करोड़ रुपए की योजना लेकर आ रहे हैं। अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट सभी जगह अभूतपूर्व सुधार होगा।

जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए समर्थक।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का सामर्थ्य इस राज्य के आधुनिकता की ओर ले जाएगा। यहां की मिट्टी की ताकत इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएगी। उत्तराखंड से कितनी ही नदियां निकलती हैं। आजादी के बाद से ही, यहां के लोगों ने दो धाराएं और देखी हैं। एक धारा है- पहाड़ को विकास से वंचित रखने की और दूसरी धारा है- पहाड़ के विकास के लिए दिन रात एक करने की। पहली धारा वाले लोग आपको हमेशा विकास से वंचित रखना चाहते हैं। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए तेज गति से विकास कार्यों पर अनेक काम करने की जरूरत पर हमने जोर दिया है। उत्तराखंड में बढ़ रहे नए हाइड्रो प्रोजेक्ट्स, उत्तराखंड में बढ़ रही औद्योगिक क्षमता, इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएगी।

संबंधित समाचार