पीड़ित दलित लड़की से मिलने जा रहे अजय लल्लू को पुलिस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अमेठी में दलित लड़की के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद से लगातार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार पर हमला बोल रही हैं। एक दिन पहले ही प्रियंका ने दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार न करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने जन …

लखनऊ। अमेठी में दलित लड़की के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद से लगातार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार पर हमला बोल रही हैं। एक दिन पहले ही प्रियंका ने दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार न करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकाली।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अमेठी पहुंचकर जन आक्रोश रैली का नेतृत्व किया। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। इसके बाद अजय कुमार लल्लू पीड़िता से मिलने जा रहे थे। चंद कदम चलने के बाद ही गांधी चौक के पास पुलिस ने उनको रोक लिया। रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने धरना पर बैठ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस की कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। मामला बढ़ता देख प्रशासन को कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।

पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद उनको रिहा कर दिया गया। इसके बाद अजय कुमार लल्लू ने पीड़िता के घर जाकर परिवार से मुलाकात की और हर संभव सहायता का भरोया जताया।

सरकार दे रही अपराधियों को संरक्षण : अजय लल्लू

पत्रकारों से बातचीत में अजय कुमार लल्लू ने पीड़िता को छुपाने का प्रशासन पर आरोप लगाया। कहा कि, प्रशासन क्यों नहीं पीड़िता को सामने आ रहा। पुलिस साक्ष्य को मिटाने का काम कर रही है। यह साफ नजर आ रहा है कि सरकार और सरकार के अधिकारी अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। कांग्रेस उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी। जब तक उस बेटी को न्याय नहीं मिल जाता हम रुकने वाले नहीं हैं।

प्रियंका ने की पीड़िता से फोन पर बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता से फोन पर बात कर हर संभव सहायता का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि, दोषियों को सजा दिलवाने के लिए वो पुरजोर तरीके से लड़ाई लड़ेंगी। पहले भी प्रियंका ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए 24 घंटे में दोषियों को गिरफ्तार न करने पर बड़े आंदोलन का एलान किया था। दलित बच्ची को निर्ममता से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही कांग्रेस सरकार पर हमलावर है।

क्या है पूरा मामला

घटना तीन दिन पहले अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी गांव (थाना संग्रामपुर) का है। पिटाई के वायरल हुए वीडियो में आरोपित सूरज बेड पर बैठा है और उसका साथी डंडे लेकर खड़ा है। मोबाइल चोरी के शक में वो मासूम दलित लड़की को फर्श पर पेट के बल लेटने को कह रहा। दूसरा युवक उसकी पीठ पर पैर रखकर चढ़ गया है़।

पास में खड़ी कुछ महिलाएं भी उन दरिंदे युवकों की मदद करती दिख रही हैं। वीडिया मे देखा जा सकता है़ कि किशोरी को पीठ के बल लिटाकर उसके दोनों पैर के तलवों पर जमकर लाठियां बरसाई जा रही। तब से कांग्रेस योगी सरकार को घेरने में लगी है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस पीड़िता को सुरक्षा देने के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें:-तीसरी खुराक के तौर पर दिया जाएगा कौन सा टीका, सरकार करेगी जल्द फैसला

संबंधित समाचार