महाराष्ट्र के माथे पर फिर से चिंता की लकीरे खीचता कोरोना…46.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक दिन में सामने आए 3,671 नए मामले
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,671 नए मामले सामने आए जो पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के नये मामलों में 46.25 प्रतिशत की वृद्धि है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई में इस साल पांच मई के बाद संक्रमण के इतने अधिक नये मामले सामने …
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,671 नए मामले सामने आए जो पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के नये मामलों में 46.25 प्रतिशत की वृद्धि है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई में इस साल पांच मई के बाद संक्रमण के इतने अधिक नये मामले सामने आए हैं।
हालांकि, बीते 24 घंटे के दौरान मुंबई में इस महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इससे पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को 2,510 जबकि मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,377 नये मामले सामने आए थे। पांच मई को मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,879 नये मामले सामने आए थे।
मुंबई में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11,360 हो गयी है। बीते 24 घंटे के दौरान 371 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी।
