बरेली: दुबई से लौटा युवक कोरोना संक्रमित, विदेश से लौटे 106 अभी भी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं … का मंत्र शायद जिले में लोग भूल चुके हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर उमड़ रही लोगों की भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो कोरोना संक्रमण की विदाई हो गई हो। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे …

बरेली, अमृत विचार। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं … का मंत्र शायद जिले में लोग भूल चुके हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर उमड़ रही लोगों की भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो कोरोना संक्रमण की विदाई हो गई हो। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं विदेशों से शहर लौटने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। हैरत की बात तो यह है कि पिछले करीब चार माह में विदेशों से लौटे कुल 1003 लोगों में से अभी भी 106 लोग ऐसे हैं जो कि हमारे बीच बिना रोक टोक के घूम रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य महकमे की सर्विलांस टीम की पकड़ से दूर हैं।

दुबई से लौटे 33 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि युवक 26 दिसंबर को दुबई से पुराना शहर के मोहल्ला गौटिया लौटा था। 27 दिसंबर को सर्विलांस सेल की टीम ने युवक से संपर्क कर कोरोना जांच कराने को कहा इस पर युवक ने 28 दिसंबर को जिला अस्पताल में कोविड जांच कराई।

गुरुवार देर रात युवक जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। सर्विलांस सेल प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि युवक ने फाइजर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थीं। युवक के परिवार में पांच लोग हैं। युवक 10 लोगों के संपर्क में आया है। गाइडलाइन के अनुपालन में युवक के संपर्क में आए सभी 10 लोगों की कोविड जांच शुक्रवार को टीम भेजकर कराई जाएगी।

विदेश से लौटे लोगों के नंबर बंद
सर्विलांस टीम के अनुसार जो भी लोग विदेशों से लौटे रहे हैं इनकी सघन निगरानी की जा रही है लेकिन सर्विलांस सेल को जो बाहर से आने वाले लोगों का जो डाटा मिल रहा है। इसी पर अंकित मोबाइल नंबर पर जब टीम की ओर से संपर्क किया जा रहा है। तो अधिकांश मोबाइल नंबर स्विच ऑफ तो कुछ अन रिचेवल आ रहे हैं। हालांकि टीमें लगातार इनके नंबर पर संपर्क कर रहीं हैं।

संबंधित समाचार