बरेली: केबीसी में 25 लाख इनाम का लालच देकर 14 हजार ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केबीसी में 25 लाख रुपये इनाम जीतने का लालच देकर एक जालसाज ने पिकअप चालक के खाते से 14 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। जालसाज ने इसके लिए पिकअप चालक के नाबालिग बेटे को सहारा बनाया। धोखाधड़ी का पता चलने पर किशोर ने चाचा के साथ सुभाषनगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत …

बरेली, अमृत विचार। केबीसी में 25 लाख रुपये इनाम जीतने का लालच देकर एक जालसाज ने पिकअप चालक के खाते से 14 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। जालसाज ने इसके लिए पिकअप चालक के नाबालिग बेटे को सहारा बनाया। धोखाधड़ी का पता चलने पर किशोर ने चाचा के साथ सुभाषनगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार निवासी चंद्र प्रकाश मिश्रा सोया फैक्ट्री में पिकअप चालक हैं। उनके बटे कुश मिश्रा ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को केबीसी का कर्मचारी बताया। इसके बाद जालसाज ने कुश को उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात बताकर झांसे में ले लिया। इनाम की रकम लेने के लिए जालसाज ने पहले सिक्योरिटी राशि के नाम पर रुपये जमा करने को कहा।

झांसे में आकर कुश ने पिता चंद्र प्रकाश को बिना बताए उनके खाते से पहली बार में तीन हजार, दो बार में चार हजार, फिर तीन हजार और आखिर में चार हजार रुपये पेटीएम के जरिए जालसाज के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 14 हजार की रकम ऐंठने के बाद भी जालसाज की मांग जारी रही और पांच हजार रुपये और मांगने लगा।

इस पर कुश को शक हुआ तो उसने अपने चाचा को मामला बताया। इसके बाद चाचा के साथ सुभाषनगर थाने पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए तहरीर दी।

संबंधित समाचार