बरेली: 67 हजार लोगों को लगाई जाएगी जायकोव-डी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की आंशकित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए गुरुवार को शासन की ओर से वीडियो कांफ्रेसिंग से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन, स्टाफ की कमी, कोविड प्रोटोकॉल का पालन, ऑक्सीजन मैनजमेंट आदि की व्यवस्थाओ का जायजा लेने का …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की आंशकित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए गुरुवार को शासन की ओर से वीडियो कांफ्रेसिंग से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन, स्टाफ की कमी, कोविड प्रोटोकॉल का पालन, ऑक्सीजन मैनजमेंट आदि की व्यवस्थाओ का जायजा लेने का निर्देश दिया। इस दौरान संक्रमण की रोकथाम के लिए बच्चों के टीकाकरण को लेकर तैयार कार्ययोजना की भी जानकारी ली गई।

जिसमें विभागीय अधिकारियों को सुझाव दिए गए। इस दौरान सीएमओ डा. बलवीर सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य बरेली मंडल बरेली डा. सुधीर गर्ग, मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सुबोध शर्मा, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अखिलेश्वर सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. आरएन गिरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह, टीकाकरण मंडल नोडल अधिकारी व जिला कुष्ठ अधिकारी डा. सुदेश कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नए साल में जिले को कोरोना की नई वैक्सीन जायकोव-डी की 67 हजार डोज आवंटित की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से 22 एएनएम, 10 मेडिकल ऑफीसरों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। टीके की ये डोज उन लाभार्थियों को लगाई जाएगी जिन्होंने अभी तक कोई भी टीके की डोज नहीं लगवाई होगी। इसके लिए 20 केंद्र बनाए जाएंगे। टीके को लगाने के लिए 20 डिवाइस आवंटित किए जाएंगे, जिनको स्वास्थ्यकर्मियों त्वचा के अंदर लगाएंगे। इसको 0-28-56 दिन के अंतराल पर लगाई जाएगी। टीके की डोज दोनो हाथ के बाजू पर 0.1-0.1 एमएल लगाई जाएगी।

15-18 आयुवर्ग के 306596 किशोरों को लगेगी कोवैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए सर्वेक्षण के अनुसार जिले में 3 जनवरी से 15-18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कुल 306596 किशोरों को कोवैक्सीन की डोज से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इन बच्चों के टीकाकरण के लिए संभावित केंद्र जिला अस्पताल समेत अन्य बनाए जाएंगे। जहां अभिभावकों के साथ आने वाले बच्चों के लिए अलग बूथ बनाया जाएगा। जिससे कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जा सके। वहीं, टीके की डोज के बाद आपात स्थितियों के लिए एईएफआई कक्ष का भी इंतेजाम किया जाएगा।

दूसरी डोज के 39 सप्ताह बाद ही लगेगी बूस्टर डोज
शासन की ओर से जारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 10 जनवरी से 28,169 स्वास्थ्यकर्मियों व 22,170 फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिनको कोविड के किसी भी टीके की दूसरी डोज को लगे हुए नौ माह या 39 सप्ताह पूरे हो गए हों। वहीं, 60 वर्ष से अधिक व बीमार 82,097 लोगों को भी कोविड की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इस दौरान जिस स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को जिस कंपनी भी वैक्सीन की डोज लगी होगी, उसी कंपनी की बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

जिले में 49 प्रतिशत लोगों ने लगवाई टीके की डोज
जिले में गुरुवार को 52 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 25,694 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक के 18 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 11122 व 18 वर्ष से अधिक के 34 हजार लोगों में से 14,572 लोगों ने टीके की डोज लगवाई।

संबंधित समाचार