बिजनौर : इंसास रायफल लूटने का दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, बदमाश की गोली से बाल-बाल बचे दरोगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अफजलगढ़/अमृत विवचार। पुलिस दल पर हमला कर इंसास राइफल लूटने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की गोली से दरोगा बाल बाल बच गये। मंगलवार की देर रात भूतपुरी चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाश सिपाही पर जानलेवा हमला कर उसकी इंसास रायफल लूटकर फरार …

बिजनौर/अफजलगढ़/अमृत विवचार। पुलिस दल पर हमला कर इंसास राइफल लूटने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की गोली से दरोगा बाल बाल बच गये। मंगलवार की देर रात भूतपुरी चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाश सिपाही पर जानलेवा हमला कर उसकी इंसास रायफल लूटकर फरार हो गये थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस दल ने बुधवार को ही इस घटना में शामिल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश रहमान पुत्र जीशान निवासी काशीपुर उत्तराखंड को काशीपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रहमान की निशानदेही पर सिपाही से छीनी गई राइफल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल थाना शेरकोट के ग्राम मुबारकपुर कुंडा से बरामद की थी। पुलिस उसके फरार साथी हैदर पुत्र सरताज निवासी विजयनगर काशीपुर उत्तराखंड की तलाश कर रही थी। हैदर राइफल की मैगजीन तथा 20 कारतूस लेकर फरार हो गया था।

इस दौरान डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र शलभ माथुर ने पुरस्कार राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी। गुरुवार शाम को मुखबिर की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस टीम के साथ अफजलगढ़ पुलिस ने हैदर को थाना अफजलगढ़ क्षेत्र में कालागढ़ रोड से पकड़ने का प्रयास किया तो हैदर ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान हैदर द्वारा चलाई गईं एक गोली दरोगा दिनेश शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट में फंस गई।

पुलिस ने जबावी फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें हैदर के बांये पैर में एक गोली लग गयी। पुलिस दल ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार हेतु सीएचसी अफलगढ़ में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा 315 बोर, 4 खोखा, 10 कारतूस, एक बाइक बिना नम्बर, लूटी गई राइफल की मैगजीन और 20 कारतूस बरामद किए है। घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण राम अर्ज, सीओ सुनीता दहिया, एसओजी टीम प्रभारी धीरज सोलंकी, राजकुमार सिंह, जर्रार हुसैन, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, नरेश भाटी, मनोज कुमार, दिनेश शर्मा, कमल किशोर आिद रहे।

पुलिस पर हमले से पहले पेट्रोपंप सेल्समैन से 17 सौ रुपये छीने थे
दोनों बदमाशों ने इंसास राइफल लूटने से पहले पूर्व जावेद विकार के पेट्रोलपंप पर तेल डलवाया था और सेल्समैन से 1700 रुपये छीन लिए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस के गश्ती दल पर हमला कर राइफल लूट ली थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड सहित यूपी के कई थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

संबंधित समाचार