हरदोई: चुनावी मोड में आ गयी पुलिस, कोतवाल ने की क्राइम बैठक, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने प्राथमिक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के निर्देश दे दिए हैं। शुक्रवार को कोतवाली मे घंटों इसे लेकर मंत्रणा भी हुई। माना जा रहा है अब बड़े पैमाने पर पाबंद करने की कार्रवाई शुरू होगी। क्योंकि चुनाव की …

हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने प्राथमिक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के निर्देश दे दिए हैं। शुक्रवार को कोतवाली मे घंटों इसे लेकर मंत्रणा भी हुई। माना जा रहा है अब बड़े पैमाने पर पाबंद करने की कार्रवाई शुरू होगी। क्योंकि चुनाव की घोषणा से पहले पुलिस अपना होमवर्क पूरा कर लेना चाहती है।

पिछले विधानसभा चुनाव और 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में करीब 6 हजार लोगों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पाबंद किया था। इनमें ज्यादातर के विरुद्ध जाब्ता फौजदारी, शांतिभंग की आशंका, निषेधाज्ञा के तहत पाबंद करने के अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, हिस्ट्रीशीटरों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके पीछे पुलिस का मकसद था कि मतदान व चुनाव प्रचार के दौरान कोई हिंसक वारदात न होने पाए। साथ ही मतदाताओं पर कोई जोर-जबरदस्ती न कर सके।

ऐसे में एक बार फिर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है।  इसका खाका तैयार भी तैयार किया  गया  है। शुक्रवार को कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने  समस्त पुलिस कर्मियों को कार्रवाई शुरू करने के लिए निर्देशित करके संकेत दे दिए हैं कि इसमें ज्यादा देर करना मुनासिब नहीं है।

कोतवाल ने स्पष्ट कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विवादास्पद और आपराधिक प्रवित्ति के लोगों के खिलाफ प्रभावी तरीके से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। माना जा रहा है कि कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र विश्नोई, हेड मुहर्रिर राजेंद्र सैनी, रविंद्र दीवान, जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज संजय सिंह समेत एक सैकड़ा महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इस निर्देश का जल्द असर दिखने वाला है।

अपराधियों की बनाई जाएगी कुंडली

कोतवाल का कहना है कि अब विधानसभा चुनाव में ज्यादा देर नहीं है। इसलिए पुलिस को अपना होमवर्क शुरू कर देना चाहिए। इसकी पहली कड़ी में असामाजिक तत्वों की पहचान और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले तीन वर्षों में गंभीर घटनाओं में लिप्त रहे अपराधियों की अलग से कुंडली निकाली जाएगी। वांछित/फरार आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने का अभियान चलाया जाएगा।

कोतवाल दिलेश कुमार सिंह का पुलिस बल को सम्बोधन

सभी बीट पुलिस अधिकारी को अपनी बीट में जाने, सभी प्रकार की सूचनाओं को संग्रहित करने, बीट सूचना दर्ज कराने, निरोधात्मक कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी करने, सक्रिय और टॉप 10 अपराधियों को चेक किये जाने का सख्त निर्देश दिया और साथ ही रात्रि गस्त और पिकेट के दौरान चैतन्य रहने और सक्रिय होकर ड्यूटी करने के लिए भी सचेष्ट किया।

कोतवाल पिहानी द्वारा सभी जवानों से कुशल क्षेम पूछते हुए यह भी बताया गया कि यदि किसी की कोई विभागीय या व्यक्तिगत समस्या हो तो निःसंकोच मुझे अवगत करा सकते हैं।

पढ़ें- जो बाइडेन ने रूस को दी धमकी, व्लादिमीर पुतिन बोले-यूक्रेन मामले पर अगर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध तो तोड़ लेंगे संबंध

संबंधित समाचार