New Year 2022: नए साल में करें नई शुरुआत, छुट्टियों की लिस्ट जारी, सुविधानुसार करें तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Holiday Calendar 2022 : नए साल से हर कोई नई शुरुआत करना चाहता है। ऐसे में साल 2021 को विदाई और नए साल के वेलकम के लिए सभी लोग काफी उत्सुक हैं। इससे भी ज्यादा कुछ लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इस साल कितनी छुट्टियां मिलेंगी ताकी वह वीकेंड का प्लान …

Holiday Calendar 2022 : नए साल से हर कोई नई शुरुआत करना चाहता है। ऐसे में साल 2021 को विदाई और नए साल के वेलकम के लिए सभी लोग काफी उत्सुक हैं। इससे भी ज्यादा कुछ लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इस साल कितनी छुट्टियां मिलेंगी ताकी वह वीकेंड का प्लान कर सकें। इस बीच, साल 2022 के लिए सरकार की तरफ से अनिवार्य और वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट जारी हो गई है। चलिए जानते हैं कि इस साल आपको कितन छुट्टियां मिलेंगी।

साल 2022 में कुल 14 अनिवार्य छुट्टियां मिलेंगी। वहीं वैकल्पिक छुट्टियों कि लिस्ट में से कुछ ही छुट्टी आप ले सकते हैं। वहीं राजधानी दिल्ली के बाहर मौजूद प्रशासनिक कार्यलयों में भी 14 अनिवार्य छुट्टियां रहेंगी और 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से तीन छुट्टी आप ले सकते हैं।

यहां देखिए छुट्टियों की लिस्ट
नया वर्ष : जनवरी 1
लेहिड़ी : जनवरी 13
होली : मार्च 18
राम नवमी : अप्रैल 10
गणतंत्र दिवस : 26 जनवरी
महावीर जयंती : 14 अप्रैल
गुड फ्राइडे : 15 अप्रैल
ईद-उल-फितर 03 मई
बुद्ध पूर्णिमा : 16 मई
बकरीद : जुलाई 10
मुहर्रम : 09 अगस्त
रक्षाबंधन : 11 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस : 15 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती : 02 अक्टूबर
दशहरा : 05 अक्टूबर
पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन : 07 अक्टूबर
दिवाली : 24 अक्टूबर
गुरु नानक जयंती : 08 नवंबर
क्रिसमस : 25 दिसंबर

ऐसे कर सकते है इंज्वॉय
18 मार्च यानी शुक्रवार को होली है। अगर आपको शनिवार की भी छुट्टी मिलती है, तो आप 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं। अगर सिर्फ रविवार की छुट्टी रहती है तो 2 दिन का प्लान कर सकते हैं।

14 अप्रैल, 2022 महावीर जयंती और 15 अप्रैल 2022 गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। यानी कि गुरुवार से रविवार तक आप लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने जा सकते हैं। लेकिन, अगर शनिवार की छुट्टी नहीं रहती तो आप एक दिन की लीव ले सकते हैं और फिर अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।

16 मई, 2022 यानी सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा है, इस दौरान भी आप शनिवार से सोमवार तक लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं।

15 अगस्त, 2022 यानी सोमवार को स्वतंत्रता दिवस है, इस दौरान भी आप शनिवार से सोमवार तक लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं।

07 अक्टूबर, 2022 यानी शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन की अनिवार्य छुट्टी है, इस दौरान भी आप शुक्रवार से रविवार तक लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं।

25 दिसंबर, 2022 यानी शुक्रवार को क्रिसमस है। उस समय भी लंबे वीकेंड को प्लान कर सकते हैं।