अयोध्या: राकेश पांडेय फिर से बने जिलाध्यक्ष, यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का चुनाव संपन्न

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का चुनाव शुक्रवार को फोर्ब्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। गहमागहमी पूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से राकेश पांडे व जिला मंत्री पद पर आलोक तिवारी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। पूर्व निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का चुनाव शुक्रवार को फोर्ब्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। गहमागहमी पूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से राकेश पांडे व जिला मंत्री पद पर आलोक तिवारी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। पूर्व निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को चुनाव अधिकारी व सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र की देखरेख में चुनाव कार्यक्रम शुरू हुआ।

राजेंद्र मिश्रा ने सभी प्रतिनिधियों के समक्ष में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसके अनुसार जिला अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पांडे, जिला उपाध्यक्ष पद पर संजीव चतुर्वेदी, महेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, अनिरुद्ध प्रकाश मिश्र, दीनानाथ पांडे, जिला मंत्री पद पर आलोक कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री पद पर सुशील कुमार शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, ललित कुमार मौर्य, संदीप ओझा, डॉ राम कुमार शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार तिवारी , जिला कार्यकारिणी में डॉ राकेश कुमार दुबे, भूपेंद्र, महेंद्र कुमार, अतुल कुमार मिश्रा, अनिल कुमार पांडे, डॉ राजेश कुमार पांडे, मोहम्मद गुलाम, रब्बानी अंसारी, त्रिभुवन कुमार पांडे, विनोद कुमार निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन का प्रयास हमेशा संघर्षशील रहा है। किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। मीडिया प्रभारी संजीव चतुवेर्दी ने बताया कि इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष राम अनुज तिवारी, पूर्व मंत्री अशोक तिवारी, जगत नारायण तिवारी व अन्य ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:-इत्र कारोबारी से करोड़ों रुपये जब्त होने के मामले में वित्त मंत्री ने कहा, यह भाजपा का पैसा नहीं

संबंधित समाचार