हरदोई: तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा की ओर से हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के अमिरता गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में ग्रापए के तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम स्वाति शुक्ला एवं रूपापुर चीनी मिल के जीएम प्रभात कुमार सिंह ने क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया। इस मौके पर …

हरदोई। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के अमिरता गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में ग्रापए के तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम स्वाति शुक्ला एवं रूपापुर चीनी मिल के जीएम प्रभात कुमार सिंह ने क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया।

इस मौके पर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कहा कि गरीबों की मदद व असहायों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं हैं, उन्होंने आगे कहा कि इस कड़ाके की ठंड में आगे बढ़कर गरीबों को सर्दी व शीतलहर से बचाये तो इससे बढ़कर अन्य कोई पुण्य नहीं हैं।

एसडीएम ने पत्रकार विकास मिश्रा व उनके सहयोगियों के इस कार्य की सराहना की, साथ ही अन्य लोगों को भी इस तरीके के कार्य करने के लिए आगे आने को कहा। रूपापुर चीनी मिल के जीएम प्रभात कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ठंड से अपने अनुभवों को बताते हुए उन्होंने कहा कि सर्दी में किसी को ठंड से बचा लो इससे बढ़कर अन्य कोई सेवा और पूजा नहीं हैं।

इस दौरान आसपास के गांवों के करीब 400 गरीब व असहाय लोगों को एसडीएम व जीएम द्वारा कम्बल का वितरण किया गया, आयोजक पत्रकार विकास मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में आये गरीब महिला व पुरुषों के लिए लंच पैकेट की भी व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर ग्रापए के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री रजनीश सिंह, बीजी मिश्रा, विनोद मिश्रा, अनुराग गुप्ता, संतोष सिंह, विष्णुकांत बाजपेई, शोभित मिश्रा, ज्ञानप्रकाश गुप्ता अंकुश, अनुराग दीक्षित व संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।

पढ़ें- अयोध्या: राकेश पांडेय फिर से बने जिलाध्यक्ष, यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का चुनाव संपन्न

संबंधित समाचार