बिजनौर : मिठाई की दुकान के बाहर हवाई फयरिंग से दहशत
बिजनौर, अमृत विचार। हेलमेट पहने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा मिठाई विक्रेता की दुकान के बाहर फायरिंग करने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अक्टूबर माह में भी इसी तरह फायरिंग कर बदमाश फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस आजतक नहीं पकड़ पाई। जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय स्थित राम चौराहे पर एकांश …
बिजनौर, अमृत विचार। हेलमेट पहने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा मिठाई विक्रेता की दुकान के बाहर फायरिंग करने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अक्टूबर माह में भी इसी तरह फायरिंग कर बदमाश फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस आजतक नहीं पकड़ पाई। जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय स्थित राम चौराहे पर एकांश माहेश्वरी पुत्र विजेश माहेश्वरी की माहेश्वरी स्वीट्स के नाम से दुकान है।
गुरुवार की रात्रि हेलमेट पहने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने क्षेत्र में खौफ फैलाने के उद्देश्य से माहेश्वरी स्वीट्स की ओर जमीन पर तमंचे से फायर कर दिया और फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह सारी घटना दुकान स्वामी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
इससे पूर्व भी 4 अक्टूबर को इसी तरह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने महेश्वरी स्वीट्स की ओर जमीन पर फायर कर दिया था और वह फरार हो गए थे। पीड़ित दुकानदार द्वारा इन दोनों मामलों की तहरीर दी जा चुकी है। लेकिन, उपरोक्त बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
