सीतापुर: दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं को पीटा, पीड़ित ने एसपी से की कार्यवाही की मांग
सिधौली/ सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर जट गांव में महिलाओं के साथ हुई मारपीट के मामले मे कार्यवाही न होने के चलते पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थी उस्मान ने बताया कि पांच दिन पूर्व अहमदपुर जट गांव निवासी उसके पडोसी इस्लामू व सरफू व सरफु की पत्नी …
सिधौली/ सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर जट गांव में महिलाओं के साथ हुई मारपीट के मामले मे कार्यवाही न होने के चलते पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थी उस्मान ने बताया कि पांच दिन पूर्व अहमदपुर जट गांव निवासी उसके पडोसी इस्लामू व सरफू व सरफु की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते घर में मौजूद उसकी भतीजी जीनत 18, जन्नतुन 16, अलीशा 14 को बुरी तरह से मारा पीटा।
जिससे तीनों पुत्रिया गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिनमें से अलीशा को गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उक्त घटना कि तहरीर कोतवाली में दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते आरोपी खुलेआम पीड़ित परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
अवैध शराब के साथ नौ गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 190 लीटर अवैध शराब के साथ एक भट्टी भी बरामद की है। पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 40 लीटर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना मानपुर पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना रामकोट पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किया है।
थाना हरगांव पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक भट्ठी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। थाना खैराबाद पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त दबोचा गया। थाना मिश्रिख पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त पकड़ा गया। थाना महोली पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नए साल में रानीखेत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा, लिया ये फैसला
