बाजपुर: अवैध शराब व स्मैक के खिलाफ लोग लामबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। अवैध शराब व स्मैक के खिलाफ मोहल्लेवासी लामबंद हो गए हैं जिन्होंने मोहल्ले से लेकर कोतवाली तक जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की तथा कोतवाली में हंगामा काटा। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी का घेराव कर तहरीर सौंपते हुए नशे पर अंकुश लगाने की मांग की गई। शुक्रवार को वार्ड नंबर-12 …

बाजपुर, अमृत विचार। अवैध शराब व स्मैक के खिलाफ मोहल्लेवासी लामबंद हो गए हैं जिन्होंने मोहल्ले से लेकर कोतवाली तक जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की तथा कोतवाली में हंगामा काटा। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी का घेराव कर तहरीर सौंपते हुए नशे पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

शुक्रवार को वार्ड नंबर-12 मोहल्ला भोना इस्लामनगर के महिला-पुरुष व बच्चे सभासद राजदीप तिवारी के नेतृत्व में मोहल्ले से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसके पश्चात उन्होंने मौके पर मौजूद एसएसआई विक्रम धामी का घेराव कर तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया है कि हमारे क्षेत्र में कच्ची शराब, स्मैक आदि नशा बिना किसी रोकटोक के जोरों पर बिक रहा है जिसमें मोहल्ले के कुछ लोग ही इस कार्य को कर रहे हैं, अब तो सफेद पाउडर (स्मैक) भी बिकने लगी है। इसकी गिरफ्त में आकर युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।

इतना ही नहीं कच्ची शराब का सेवन कर अनेक लोग अपने घरों में उत्पात मचाते हैं। विरोध करने पर अवैध कारोबार को करने वाले लोग लड़ाई-झगड़ा करने लगते हैं। कहा कि हम मध्यम व गरीब परिवारों के लोग हैं और बड़ी मुश्किल से अपना व अपने परिवार का जीवन-यापन कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह लोग शासन-प्रशासन की सह पर यह कार्य कर रहे हैं, तभी तो इन लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं और यह लो इस काम को करने से डरते नहीं हैं।

उन्होंने जल्द ही नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने की दशा में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर रेखा, लक्ष्मी, सरोज, फूलवती, ज्याेति, मीना, सोनम, कामिनी, मेघना, दीपा, बसपा नेता बब्बूराम सागर, कमलदास, यतेंद्र सागर, आप नेता इंदरजीत सिंह बंटी, हरदयाल सिंह, दीपक, वनेश यादव आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार