मुरादाबाद : महिला चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में मिला शव
मुरादाबाद,अमृत विचार । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। युवती विवेकानंद अस्पताल में कार्यरत थी। अस्पतालकर्मियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एएसपी सागर जैन ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के …
मुरादाबाद,अमृत विचार । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। युवती विवेकानंद अस्पताल में कार्यरत थी। अस्पतालकर्मियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एएसपी सागर जैन ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से बलिया निवासी रमाशंकर सिंह वर्तमान में वनारस में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी नीलम सिंह के अलावा एक बेटा और 28 वर्षीया पुत्री निधि सिंह थी। निधि विवेकानंद अस्पताल में डाक्टर थी। वह कांठ रोड स्थित इंपीरियल ग्रीन अर्पाटमेंट की 10वीं मंजिल पर स्थित 1012 नंबर फ्लैट में अकेली रहती थीं। पिता रमाशंकर सिंह ने बताया कि वह जून में यहां आई थीं। तीन दिन से ड्यूटी पर नहीं गई थीं। इस पर अस्पतालकर्मियों ने उन्हें फोन किया। मगर बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही एएसपी सागर जैन मौके पर पहुंच गए। वहां कमरे में निधि का शव पड़ा था। पुलिस की सूचना पर निधि के माता-पिता व भाई भी मौके पर पहुंच गए। बेटी का शव देख वे बुरी तरह बिलखने लगे। माना जा रहा है कि निधि की मौत ओवरडोज के कारण हुई है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का सच सामने आ सकेगा।
