हल्द्वानी: साल के पहले दिन मंदिरों के बाहर लगी लंबी कतार, श्रद्धालुओं ने मांगी कोरोना मुक्ति की दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर वासियों ने नए साल की शुरूआत ईश्वर की वंदना से की और अपनों संग मंदिर पहुंच खुद की और देश की खुशहाली की कामना की। शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही रानीबाग स्थित जियारानी माता मंदिर, शीतला मंदिर, गोरापड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर, पटेल चौक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर वासियों ने नए साल की शुरूआत ईश्वर की वंदना से की और अपनों संग मंदिर पहुंच खुद की और देश की खुशहाली की कामना की। शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहा स्थित कालू सिद्ध बाबा के मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार।

सुबह से ही रानीबाग स्थित जियारानी माता मंदिर, शीतला मंदिर, गोरापड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर, पटेल चौक शिव मंदिर, कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर, कालाढूंगी चौराहा स्थित कालू सिद्ध बाबा के मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं को पंक्ति में खड़ा देखा गया। पूजन सामग्री की दुकानों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि नए वर्ष में नई ऊर्जा के संचार के लिए भगवान का दर्शन जरूरी है।भगवान से देश में कोरोना जैसी महामारी से निजात दिलाने की कामना के साथ अपनों के जीवन में खुशहाली की कामना करते हैं।

संबंधित समाचार