हल्द्वानी: नए साल के जश्न को नशीला बनाने के लिए लाई गई स्मैक की खेप पकड़ी
हल्द्वानी, अमृत विचार। नए साल के जश्न को नशीला बनाने के लिए लाई गई लाखों रुपए की स्मैक पुलिस के हाथ लग गई। स्मैक की खेप के साथ पुलिस के हत्थे अर्न्तराज्यीय स्मैक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी स्मैक की खेप लेकर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में दाखिल हुआ था। जो नए साल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नए साल के जश्न को नशीला बनाने के लिए लाई गई लाखों रुपए की स्मैक पुलिस के हाथ लग गई। स्मैक की खेप के साथ पुलिस के हत्थे अर्न्तराज्यीय स्मैक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी स्मैक की खेप लेकर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में दाखिल हुआ था। जो नए साल की आधी रात पकड़ा गया। ये जिला पुलिस की दूसरी सबसे बड़ी रिकवरी है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि नए साल को देखते हुए पुलिस जिले की सीमा पर चौकस थी। जिले में दाखिल होने वाले हर वाहन और व्यक्ति को टटोला जा रहा था। आधी रात को सुभाषनगर बैरियर लालकुआं में सीओ लालकुआं शान्तनू पाराशर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लालकुआं व एसओजी की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को रोक लिया और जब बाइक सवार की तलाशी ली गई तो उसके पास से 316 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना धनेती खरकपुर पक्की कुईयां बरेली उत्तर प्रदेश निवासी शेर सिंह बताया। गुडवर्क करने वाली टीम को डीआईजी ने पांच हजार इनाम की घोषणा की है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी शेर सिंह के पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में नशे की तस्करी में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है। टीम में लालकुआ थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसओजी प्रभारी नन्दन सिंह रावत, एसआई हरीश पुरी, का. अजय कुमार, का. बालक गिरी, का. पंकज वर्मा, का. त्रिलोक सिंह, का. अशोक रावत व का. कुन्दन कठायत थे।
ऐसे स्मैक तैयार करता था शेर सिंह
आरोपी ने पुलिस को बताया गया कि वह स्मैक बनाने के लिए कट पाउडर और पावर पाउडर का इस्तेमाल करता था। स्मैक तैयार करने के लिए ये माल शेर सिंह को किनौना अलीगंज बरेली निवासी बड़ा सप्लायर राम सिंह मौर्या उपलब्ध कराता था। इसके बाद शेर सिंह दोनों पाउडर को निश्चित मात्रा में मिलाता और अलग से एक केमिकल डालता था। केमिकल का इस्तेमाल स्मैक को ज्यादा पावर फुल बनाने के लिए करता था।
लालकुआं और हल्द्वानी पहुंचानी थी स्मैक
पुलिस की पूछताछ में शेर सिंह ने कई सारे राज उगले। उसने बताया कि बरामद स्मैक की खेप को वह हल्द्वानी और लालकुआं में आयोजित हुए नए साल के जश्न के लिए लेकर जा रहा था। उसने बताया कि ऐसे जश्न में स्मैक की बहुत ज्यादा मांग रहती है। शेर सिंह के संपर्क में लालकुआं और हल्द्वानी के लोकल स्मैक स्पलायर भी हैं। पूछताछ में उसने हल्द्वानी, लालकुआं के लोकल स्पलायर सूरज, पूजा व गुड्डू का नाम कबूला है, जिन्हें वह पहले भी स्मैक दे चुका है।
