हल्द्वानी: कर्मचारियों ने रखी पदोन्नति सूची जारी कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति की मांग की। शनिवार को बाजपुर रोड बीआरसी परिसर में कार्यालय के बाहर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले खंड शिक्षाधिकारी, उप खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के कर्मियों ने बांह पर काली …

काशीपुर, अमृत विचार। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति की मांग की।

शनिवार को बाजपुर रोड बीआरसी परिसर में कार्यालय के बाहर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले खंड शिक्षाधिकारी, उप खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय व जिला सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि 9 दिसंबर के शासनादेश में कार्मिकों की देय पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा कर देय पदोन्नति के संबंध में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने 30 जून 2021 तक संभावित रिक्त एवं वर्ष 2020-21 की गोपनीय आख्या के आधार पर पुन: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं परिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर डीपीसी कर समस्त अर्ह सदस्यों की पदोन्नति सूची निर्गत कराने की मांग की। शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जिला सचिव हरजीत सिंह, पंकज चौहान, विकास चौधरी, विकास कुमार, मंजू, दीपा खुल्बे, भगवती देवी आदि थे।

संबंधित समाचार