हरदोई: अपराधियों के अपराध पर लगीं निगरानी की निगाहें, एसपी ने किया निगरानी दस्ते को रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अपराधी चाहें जितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन अब वह बच नहीं पाएगा। उसकी हर हरकत पर निगरानी दस्ते की निगाह रहेगी। एसपी अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाते हुए उसे रवाना किया। निगरानी दस्ते की दस्तक से शातिर किस्म के लोगो में खलबली मची हुई है। एसपी अजय कुमार की पहल के …

हरदोई। अपराधी चाहें जितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन अब वह बच नहीं पाएगा। उसकी हर हरकत पर निगरानी दस्ते की निगाह रहेगी। एसपी अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाते हुए उसे रवाना किया। निगरानी दस्ते की दस्तक से शातिर किस्म के लोगो में खलबली मची हुई है।

एसपी अजय कुमार की पहल के चलते निगरानी दस्ते को अमल में लाया गया। शनिवार को एसपी ने अपने दफ्तर से निगरानी दस्ते को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। इस दस्ते में हाईटेक बाइक से तेज़-तर्रार पुलिस के जवान अपराधियों की हर हरकत पर निगाह रखेंगे। 24 थानों के लिए 48 जवान 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। एसपी अजय कुमार ने कहा है कि निगरानी दस्ते का असल मक़सद अपराधी किस्म के लोगो पर लगाम लगाते हुए लोगों के बीच से उनके खौफ का ख़ात्मा करना है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पहले भेज दिया 5 लाख का टैक्स, अब मांग रहे रिश्वत, पीड़ित ने तहसील दिवस में की शिकायत तो मचा हंगामा

निगरानी दस्ते की एक और खासियत यह है कि तैनात पुलिस जवान खुद ही अपराधियों के अपराध की कुंडली की खोज निकालेंगे। माना जा रहा है कि एसपी अजय कुमार की इस अनोखी पहल से लॉ एंड आर्डर और भी मज़बूत होगा। साथ ही पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। निगरानी दस्ते को रवाना किए जाने के दौरान एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह,सीओ सिटी विकास जायसवाल,एलआईयू शिशिर शर्मा के अलावा कई पुलिस अफसर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों से टकराए सुरक्षा बलों के जवान, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

संबंधित समाचार