हल्द्वानी: बटालियन के स्थापना दिवस पर झोड़ा और चांचरी पर जमकर झूमे पूर्व सैनिक
हल्द्वानी, अमृत विचार। 20 कुमाऊं के गौरव सेनानी उम्र दरकिनार कर झोड़ा और चांचरी पर जमकर थिरके। मौका था बटालियन के 42वें स्थापना दिवस समारोह का, जो कालिका माता और भारत माता की जयकारे के साथ शुरु हुआ। कार्यक्रम ब्लाक कार्यालय के पास स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया। कर्नल सीके चौधरी और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 20 कुमाऊं के गौरव सेनानी उम्र दरकिनार कर झोड़ा और चांचरी पर जमकर थिरके। मौका था बटालियन के 42वें स्थापना दिवस समारोह का, जो कालिका माता और भारत माता की जयकारे के साथ शुरु हुआ।
कार्यक्रम ब्लाक कार्यालय के पास स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया। कर्नल सीके चौधरी और सूबेदार मेजर आनरेरी कैप्टन लाल सिंह ने संयुक्त रूप से मां कालिका की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसके बाद दो मिनट का मौन रख कर शहीदों और हेलीकाप्टर हादसे में जान गवाने वाले सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। पूर्व हवलदार ललित मोहन पंत ने बटालियन का गौरवमयी इतिहास से अवगत कराया।
मेजर बीएस रौतेला ने कहा कि मां की कृपा सदैव बटालियन पर बनी रहे, ताकि बटालियन के लिए कोई भी कार्य कठिन न रहे। आनरेरी कैप्टन लाल सिंह ने बटालियन की परम्परा के अनुसार राम राम का उदघोष किया। सूबेदार मेजर बंशीधर ने कुमाऊनी गानों पर समां बांधा।
इस दौरान कर्नल वीएस ढैला, मेजर कुंवर सिंह, कैप्टन थान सिंह सुयाल, कैप्टन खुशाल सिंह गढ़िया, कैप्टन मधन सिंह राठौड, कैप्टन जीडी गोस्वामी, कैप्टन खुशाल सिंह रावल, सूबेदार मेजर कुवर सिंह कोरंगा, कैप्टन एनएस रौतेला, कैप्टन राजेन्द्र सिंह अधिकारी आदि थे।
