आज का राशिफल | 02 जनवरी, 2022
मेष राशि आज आप दाम्पत्य सम्बन्धों में सुख का अनुभव करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लोग आपसे ज्यादा की अपेक्षा रखेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। दिन की शुरुआत थोड़ी उदासीन रहेगी। वृष राशि आज आसपास के लोगों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा। खानपान में …
मेष राशि
आज आप दाम्पत्य सम्बन्धों में सुख का अनुभव करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लोग आपसे ज्यादा की अपेक्षा रखेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। दिन की शुरुआत थोड़ी उदासीन रहेगी।
वृष राशि
आज आसपास के लोगों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें। दूसरों की परवाह करने के दबाव में स्वयं के हितों की अवहेलना न करें। किसी पर आंख-मूंदकर विश्वास न करें।
मिथुन राशि
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। साझेदारी के कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ायेगा। घर के लिए नए सामानों की शॉपिंग कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज घर का वातावरण काफी शान्त रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का व्यवहार आपके प्रति बहुत जबरदस्त रहने वाला है। पुराने रोगों के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें।
सिंह राशि
आज बिजनेस में विस्तार करने के लिए लोन लेने का विचार बनायेंगे। साथ ही सभी काम अपनी देखरेख में ही करें। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। समाज में आपके आदर्शों की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा वर्ग के लोग आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।
कन्या राशि
आज जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आज आप आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस कर सकते हैं। यद्यपि आपके काम की गुणवत्ता में सुधार भी होगा। किसी रिश्तेदार के कारण मन विचलित हो सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
तुला राशि
आज काम का दबाव कम होने से आप सन्तुष्टि और आराम का अनुभव करेंगे। बॉस आपको कुछ पुरस्कार देने की बात कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिलने की सम्भावना बन रही है। कोई नया रचनात्मक कार्य करना चाह रहे हैं तो दिन विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है।
वृश्चिक राशि
आज आज आप दिखावे में धन खर्च कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए भी आज शॉपिंग की योजना बनायेंगे। व्यवसाय में कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है। आलस्य के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं।
धनु राशि
आज बिगड़े हुए कार्य शाम तक अपने आप सुलझते नजर आयेंगे। जीवनसाथी का भाग्य आपको आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। इसीलिए उनको खुश रखना आपके लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है। आप काफी सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
मकर राशि
आज परिवार के लोग किसी कारण आपके ऊपर क्रुद्ध हो सकते हैं। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यापारिक कारणों से आज पेमेंट के लेन-देन को भी थोड़ा सावधानी से करेंगे तो बेहतर होगा।
कुंभ राशि
आज रुके हुए काम आज प्राथमिकता से पूर्ण कर सकते हैं। व्यापार में आपके ग्राहक बढ़ने की सम्भावना है। शाम को मित्रों के साथ गप्पे लगाने के मौके भी मिलेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में निकटता बढ़ने से पुराने मतभेद दूर होंगे।
मीन राशि
आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। छात्र अपने करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पिता के साथ बहसबाजी हो सकती है। जबरदस्ती के विचारों से दूर रहें। आप कुछ नया सीखने के लिए प्रयास कर सकते हैं।
