बिग बॉस 15: शो में आने वाला है नया ट्विस्ट, इन एक्टर्स की होगी एंट्री…
मुंबई। टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 धीरे-धारे अपने अंतिम पड़ाव पर आ रहा है। फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। सभी अपने मन पसंद कंटेस्टेंट को जीतता हुआ देखना चाहते हैं। बिग बॉस 15 के खास हिस्से का हमेशा ही फैंस को इंतजार रहता है। जी हां, हम बात कर …
मुंबई। टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 धीरे-धारे अपने अंतिम पड़ाव पर आ रहा है। फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। सभी अपने मन पसंद कंटेस्टेंट को जीतता हुआ देखना चाहते हैं। बिग बॉस 15 के खास हिस्से का हमेशा ही फैंस को इंतजार रहता है। जी हां, हम बात कर रहे सलमान खान के वीकेंड का वार का। वीकेंड का वार में भाईजान सभी घरवालों की क्लास लगाते हैं। इस बार इससे भी ज्यादा इंतजार फैंस को शो में आने वाले ट्विस्ट का है।
बता दें, एक बार फिर शो में ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस 15 के घर के अंदर 4 चैलेंजर्स भेजे जा रहे हैं। ये सभी घर के अंदर जाकर घरवालों को टास्क देंगे। बात करें इन चैलेंजर्स की तो पहला नाम अकांक्षा पुरी का है। अकांक्षा एक समय पर पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। काफी समय से इनकी घर में एंट्री की अटकलें लगाई जा रही थीं।
दूसरा नाम सुरभि चंदना वैसे तो सेट पर कई बार आ चुकी हैं लेकिन अब पहली बार घर के अंदर जाएंगी। वहीं विशाल सिंह साथ निभाना साथिया सीरीयल में जिगर मोदी के रोल में फेमस रहे हैं। इनके अलावा आखिरी और चौथा नाम मुनमुन दत्ता का है, जो पहले बबिता जी के नाम से पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखा गया है और अब वो बिग बॉस 15 में होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक सभी चैलेंजर्स सिर्फ एक दिन के लिए घर के अंदर आने वाले हैं और इतने में ही घरवालों का बुरा हाल करने वाले हैं।
पढ़ें- मृणाल ठाकुर हुईं कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को दी जानकारी
