हल्द्वानी: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज से
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य स्तरीय यूथ बालक फुटबॉल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार से आठ जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेल अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए दो व तीन जनवरी को ट्रायल होंगे। ट्रायल में पूरे राज्य के खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य स्तरीय यूथ बालक फुटबॉल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार से आठ जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
खेल अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए दो व तीन जनवरी को ट्रायल होंगे। ट्रायल में पूरे राज्य के खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल के लिए आने वाले खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लेकर आए। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ी की उम्र 15 वर्ष से कम और 20 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
