बस्ती: सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड से लोग बेहाल
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है और लोग ठंड से बेहाल हो हैं। इस बीच पूरे इलाके में कोहरे का कहर भी जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती सहित मंडल के सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जिलों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन भरी …
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है और लोग ठंड से बेहाल हो हैं। इस बीच पूरे इलाके में कोहरे का कहर भी जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती सहित मंडल के सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जिलों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन भरी सर्दी को बढ़ा दिया है।
इस वजह से गलन भी बढ़ गई है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। रविवार को सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से सड़कों पर आवागमन काफी कम रहा। वाहनों की भी रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। दिन में वाहनों की हेडलाइट जलाकर लोग आते-जाते दिखे। मौमम विभाग के मुताबिक शीत लहर का कहर अगले एक सप्ताह तक रहने का अनुमान है। वर्तमान समय में हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।
ये खबर भी पढ़ें- कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन
इस बीच बस्ती जिले में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। रविवार को पुलिस ने बताया है कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के पास मोटरसाइकिल से जा रहे तीन व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान राघवेंद्र शुक्ला (22) की मौत हो गई। घायल अभिषेक शुक्ला और सनी कहार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बतायी गयी है।
पढ़ें- बजट में कृषि ऋण के लक्ष्य को बढ़ाकर 18 लाख करोड़ रुपये कर सकती है सरकार
