भव्य मंदिर जैसा लुक देगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन, मार्च तक मिल सकता है तोहफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होते ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। इसीलिए रामनगरी आने वाले सभी मार्गों को सुगम, अत्याधुनिक और फील गुड बनाया जा रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन भी वर्ल्ड क्लास का तैयार हो रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मार्च में ट्रेन से …

अयोध्या। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होते ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। इसीलिए रामनगरी आने वाले सभी मार्गों को सुगम, अत्याधुनिक और फील गुड बनाया जा रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन भी वर्ल्ड क्लास का तैयार हो रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मार्च में ट्रेन से उतरने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को स्टेशन पर शंख व मन्दिर की आकृति दिखने के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलना शुरू हो जाएंगी।

अयोध्या को वैश्विक स्तर की पर्यटन नगरी बनाने के लिए सरकार ने बड़ी बड़ी योजनाएं बना रखी हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ होने के बाद मुख्यमंत्री योगी अयोध्या को जल मार्ग से जोड़ने की घोषणा भी कर चुके हैं।

रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट अगले तीन महीनों के भीतर धरातल पर उतरेगा। अयोध्या स्टेशन को संवारने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे स्टेशन के नए अत्याधुनिक भवन का 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। अयोध्या में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटन प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के बाद भारतीय रेलवे ने अयोध्या में विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की पहल की है।

रेलवे के प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनी के संयुक्त निदेशक एके जौहरी ने बताया की राम नगरी की भव्यता के अनुरूप स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन का विकास दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 126 करोड़ रुपए की लागत से 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में स्टेशन विकसित किया जा रहा है। परियोजना के दूसरे चरण में 240 करोड का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन के बनने के बाद यहां हर श्रद्धालुओं को मंदिर की झलक दिखाई पड़ेगी।

पढ़ें- कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन

यह छह खासियत कर देंगी चकाचौंध  

  • तीनों प्लेटफॉर्म होंगे विकसित, दो फुट ओवरब्रिज भी होंगे।
  • स्टेशन भवन में होगी लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा।
  • आराम करने के लिए महिला, पुरुष डोरमेट्री, रिटायरिंग रूम की भी सुविधा।
  • श्रद्धालुओं के लिए फूड प्लाजा व पूजा सामग्री की दुकानें।
  • कॉर्नकोर्स, पार्किंग और ड्राइववे सहित सर्कुलेटिंग एरिया में और भी कई आधुनिक सुविधाएं होंगी।
  • अत्याधुनिक स्टेशन पर नए पहुंच मार्ग का निर्माण होगा।

50 साल पुराने भवन के बराबर नए दो मंजिला अत्याधुनिक भवन निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। पुराने भवन में प्रशासनिक कार्य होंगे और नया विश्वस्तरीय भवन यात्रियों के लिए होगा।मन्दिर निर्माण के शुरू होने से श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी है। पुराना भवन यात्रियों के लिए पर्याप्त नहीं था – वीरेंद्र सिंह यादव, एडीआरएम

संबंधित समाचार