बिजनौर : महिला का घर के पीछे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बिजनौर, अमृत विचार। थाना कोतवाली शहर के गांव मंगोलपुरा में एक महिला का शव घर के पीछे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने हत्या की …
बिजनौर, अमृत विचार। थाना कोतवाली शहर के गांव मंगोलपुरा में एक महिला का शव घर के पीछे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बताते हैं कि गांव मंगोलपुरा निवासी रावेंद्र की पत्नी स्वाति देर रात टॉयलेट गई थी। काफी देर तक जब स्वाति नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव घर के पीछे घेर में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और एक कान से सोने का कुंडल व उसका शॉल भी गायब था।
प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। मामले में जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
