हरदोई: किसके दम पर चुनाव जीतने की बात कह रही है सपा! सात दल मिलकर भी नहीं जुटा पाए कार्यकर्ताओं भीड़
हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। यूपी के हरदोई में नगर पालिका में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में 7 संगठनों की बैठक की गई। इसमें समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जस्टिस पार्टी जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, महान दल, लोक दल आदि पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं …
हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। यूपी के हरदोई में नगर पालिका में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में 7 संगठनों की बैठक की गई। इसमें समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जस्टिस पार्टी जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, महान दल, लोक दल आदि पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस बैठक में कार्यकर्ताओं की इतनी कम संख्या जोड़ने पर सपा की चुनावी गणित पर सवालिया निशान उठने शुरू हो गए हैं ?
बताते चलें सपा ने अपने सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला कार्यालय पर बुलाई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद भी इसमें नाम मात्र के कार्यकर्ता ही जुट सके। सात संगठनों की बैठक के बावजूद भी 400 से ज्यादा कार्यकर्ता नहीं झूठ पाना आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं साबित हो रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यालय में पहले 180 कुर्सियां डाली गई थी। बाद में 20 कुर्सियां और मंगवाई गई। वहीं, 15 से 20 कुर्सियों पर पार्टी के सीनियर लीडर मंच के दूसरी तरफ यानी डायस पर बैठे जबकि अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाकी कुर्सियों पर बैठे. लगभग अधिकतम 50 कार्यकर्ता ऐसे थे जो इस बैठक में खड़े थे. इस लिहाज से लगभग 250 लोग ही जुटे।
सक्रियता पर उठ रहे सवाल
हैरत की बात ये सिर्फ़ सपा नहीं बल्कि हर दल से विधानसभा के दावेदार अलग-अलग है. एक विधानसभा से एक पार्टी का एक दावेदार ही जोड़ा जाए तो भी संख्या 56 होगी। वहीं, सपा में एक सीट पर 20 से अधिक दावेदार हैं। वहीं, 7 दलों की बैठक में 400 व्यक्तियों का भी न जुट पाना अपने आप में बड़े सवाल पैदा करता है। यही हाल नाथ जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हो रहे थे जब सपा लगातार अपनी जीत का दावा कर रही थी लेकिन मतदान के समय उनके सदस्य ही उनके पक्ष में खड़े नहीं दिखाई पड़े ।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: गौलापार के ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेरेगा सिंचाई विभाग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
