लेंजिनी के दो गोल से वेस्ट हैम ने क्रिस्टल पैलेस को हराया, टॉप 4 में पहुंचने से एक प्वॉइंट पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। मैनुअल लेंजिनी के दो गोल की बदौलत वेस्ट हैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को क्रिस्टल पैलेस को 3-2 से शिकस्त दी। पहले हाफ में तीन मिनट में दो गोल दागकर वेस्ट हैम ने लंदन डर्बी में अपनी पकड़ मजबूत की। माइकल एंटोनियो ने 22वें मिनट में सत्र का अपना पहला …

लंदन। मैनुअल लेंजिनी के दो गोल की बदौलत वेस्ट हैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को क्रिस्टल पैलेस को 3-2 से शिकस्त दी। पहले हाफ में तीन मिनट में दो गोल दागकर वेस्ट हैम ने लंदन डर्बी में अपनी पकड़ मजबूत की।

माइकल एंटोनियो ने 22वें मिनट में सत्र का अपना पहला गोल करके वेस्ट हैम को बढ़त दिलाई जिसके बाद लेंजिनी ने 25वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। लेंजिनी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी किक पर एक और गोल दागकर वेस्ट हैम को 3-0 से आगे कर दिया।

ओडसोने एडवर्ड (83वें मिनट) और माइकल ओलिस (90वें मिनट) ने अंतिम मिनटों में गोल दागकर क्रिस्टल पैलेस को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। इस जीत से वेस्ट हैम की टीम शीर्ष चार में जगह बनाने से सिर्फ एक अंक पीछे है। एपी सुधीर आनन्द

संबंधित समाचार