हल्द्वानी: 1.24 करोड़ की लागत से बनेगा नलकूप, 15 हजार लोगों को मिलेगा पानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊंचापुल स्थित हिलव्यू क्षेत्र में जल संस्थान की ओर से नया नलकूप का निर्माण किया जा रहा है। डेढ़ माह में लोगों को नए नलकूप से पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इससे हिलव्यू से लेकर कठघरिया तक 15 हजार से अधिक की आबादी लाभांवित होगी। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की ओर से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊंचापुल स्थित हिलव्यू क्षेत्र में जल संस्थान की ओर से नया नलकूप का निर्माण किया जा रहा है। डेढ़ माह में लोगों को नए नलकूप से पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इससे हिलव्यू से लेकर कठघरिया तक 15 हजार से अधिक की आबादी लाभांवित होगी।
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की ओर से पिछले साल दिसंबर में इस योजना का उद्धाटन किया गया था। 1.24 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में लगने वाले नलकूप का काम जल संस्थान ने शुरू कर दिया है। इससे 15 हजार से अधिक लोगों की पेयजल समस्या दूर होगी। जल संस्थान की ओर से शहर में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए कई परियोजनाएं भी शुरू की जा रही है। इसी क्रम में ऊंचापुल स्थित हिलव्यू में नलकूप का निर्माण किया जा रहा है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि शहर में लगातार पेयजल समस्या बनी हुई है। इसी को देखते हुए मुख्यालय को शहर में नए नलकूपों के निर्माण करने के संबंध में डीपीआर भेजी गई थी, जिसको स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह में नलकूप लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
