मुरादाबाद : गर्म पानी के टब में गिरकर मासूम झुलसा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्म पानी के टब में गिरकर मासूम बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने 70 फीसदी झुलसे मासूम की हालत गंभीर बताई है। घटना से परिवार में हड़कंप मचा है। छजलैट थानाक्षेत्र के गांव गोपालपुर नत्था उर्फ कोकरपुर निवासी गुड्डू हलवाई …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्म पानी के टब में गिरकर मासूम बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने 70 फीसदी झुलसे मासूम की हालत गंभीर बताई है। घटना से परिवार में हड़कंप मचा है।

छजलैट थानाक्षेत्र के गांव गोपालपुर नत्था उर्फ कोकरपुर निवासी गुड्डू हलवाई का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी रेखा तथा दो बच्चे सृष्टि और अर्पित हैं। रविवार सुबह रेखा बिजली की रॉड से बाल्टी में पानी गर्म कर रही थी। खौलते पानी को उसने टब में डाल दिया था। वह बाल्टी में दोबारा पानी गर्म करने लगी। तभी अचानक ढाई वर्षीय अर्पित खेलता हुआ वहां आ गया और खौलते पानी से भरे टब में गिर गया और वह  झुलस गया।

बच्चे की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर एके सिंह ने बताया कि बच्चा करीब 70 प्रतिशत झुलस चुका है। उसकी हालत गंभीर है। भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया है। बच्चे की हालत के बारे में परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

संबंधित समाचार