मुरादाबाद में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस की संख्या 60 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। साल के पहले और दूसरे दिन कोरोना मरीजों की संख्या का ग्राफ तेजी से बढ़ा। रविवार को  रिकार्ड 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोविड के सक्रिय रोगियों की संख्या 60 पहुंच गई। नये मरीजों को स्वास्थ्य टीमों ने होम आइसोलेशन में रखा है। जो नये 18 कोरोना पाजिटिव मिले …

मुरादाबाद,अमृत विचार। साल के पहले और दूसरे दिन कोरोना मरीजों की संख्या का ग्राफ तेजी से बढ़ा। रविवार को  रिकार्ड 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोविड के सक्रिय रोगियों की संख्या 60 पहुंच गई। नये मरीजों को स्वास्थ्य टीमों ने होम आइसोलेशन में रखा है।

जो नये 18 कोरोना पाजिटिव मिले हैं इसमें सब्जी मंडी गंज बाजार की 39 वर्षीय महिला, जवाहाई नगर में 32 और 51 साल का पुरुष, बुध बाजार में दो, हरपाल नगर, राम गंगा विहार, मधुबनी, स्टेशन रोड बुध बाजार, दीन दयाल नगर आदि के रहने वाले हैं। इन मरीजों में 70 और 80 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।  इनके संपर्क में आने वालों की सोमवार को जांच के लिए टीम पहुंचेगी।

आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि 18 नये मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी। साथ ही इन सभी की जीनोम सिक्वेंसिंग भी लैब के माध्यम से लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के माइक्रोबायलोजी विभाग में भेजकर कराई जाएगी।

विदेश से लौटे 29 और यात्री, संख्या 1312 हुई
ओमिक्रान के केस विदेशों में बढ़ने के बाद जिले में विदेश से लौटने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। रविवार को नई सूची में शामिल और यात्री विदेश से लौटे। इनसे सोमवार को टीमें संपर्क करेंगीं। डेढ़ महीने में जिले में विदेश से लौटने वालों की संख्या 1312 हो गई है। रविवार को आई नई सूची में 29 और यात्री शामिल हैं जो विदेश से लौटे हैं। यह यात्री सऊदी अरब, कनाडा, मालदीव, कुवैत, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, जांबिया आदि देशों से मुरादाबाद लौटे हैं। इन सभी से संपर्क साधने में जिला सर्विलांस की टीमें सोमवार को जुटेंगीं। वहीं अब तक जिले में विदेश से आए 1312 यात्रियों में 132 संपर्क के दायरे से दूर हैं। इनकी सूची राज्य स्तरीय सेल को भेज दी गई है। जिन यात्रियों से संपर्क नहीं हुआ है उसमें कितने संदिग्ध है यह अभी असमंजस बना है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव का कहना है कि विदेश से लौटने वालों से संपर्क किया जा रहा है। जिनके पते सही नहीं थे या मोबाइल नंबर प्रयोग में नहीं था या बंद था उनकी सूची राज्य स्तरीय सर्विलांस सेल को भेज दी गई है। जो यात्री वर्तमान में दूसरे जिलों या प्रदेश में रह रहे हैं उन जगहों के मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है।

जिले में इस जगह के हैं विदेश से लौटने वाले
विदेश से आने वाले नये यात्री समाथल, शरीफ नगर, बेलवारा फार्म, भूड़ सिरकोई, कांठ, ताजपुर, सिविल लाइंस, डिडौली, लालूवाला, राम गंगा विहार, मुगलपुरा, गोपीवाला, ठाकुरद्वारा आदि के रहने वाले हैं।

संबंधित समाचार